विविध रंगों का छात्रसंघ आयोजन छात्राओं को प्ररेणा देता है: श्रीमती संगीता तिवारी

रूचिकर क्षेत्र में कैरियर बनने से उसमें सफलता शीघ्र प्राप्त होती है: एस.पी. लोकश सिन्हा...


सागर [जनकल्याण मेल] शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ के द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सागर की प्रथम महिला सागर नगर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा वार्षिक उत्सव में छात्राओं को अपनी योग्यता दिखाने का अवसर प्राप्त होता है, वर्ष भर शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न रहने से यह आयोजन उनके दिमाग को तरोताजा कर देते है । विविध रंगों से सजा हुआ आयोजन छात्राओं को प्रेरणा देता है विशिष्ट अतिथि श्री लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सागर नगर ने कहा जिस क्षेत्र में विद्यार्थी जीवन में रूचि होती है, यदि उसी क्षेत्र में कैरियर बनाने को मिले तो रूचिपूर्ण कार्य करने से जीवन सरल सहज हो जाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने कहा हमारी संस्था की छात्राओं के बहुमुखी विकास को संकल्पित है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा ने कहा यह महाविद्यालय अपनी उत्कृष्टता के लिए पूरे संभाग में पहचाना जाता है। यह सांस्कृतिक आयोजन का मंच छात्रा जीवन का स्वर्ण अवसर है जो उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है। छात्रसंघ प्रभारी डाॅ. निशा इंद्रगुरू ने कहा छात्र संघ ने कई उच्च श्रेणी के नेता भारत को प्रदान किए है। यह प्रतिभा प्रदर्शन का मंच छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होता है। सर्वप्रथम नृत्य विभाग की छात्राओं ने डॉ अपर्णा चाचोंदिया के मार्ग दर्शन में गणेश वंदना एवं श्रीकृष्ण की माखन लीला का नृत्य रूप में प्रस्तुत किया ।संगीत विभाग की अंशिता एवं शैली द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। श्री रोहित रजक के मार्गदर्शन में अभिज्ञान शांकुन्तलम् का अल्प अंश नाट्य रूप में अंजली रजक, पारूल आठिया, मोहनी पटैल, प्रियांशी, दीप्ति इच्छा आयुषी द्वारा प्रस्तुत किया गया । हास्य नाटिका एवं मूकअभिनय की शानदार प्रस्तुति की गई। कु. भावना मिश्रा एवं समूह द्वारा घूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभांजली रैकवार एवं सुप्रिया यादव ने किया। आभार डाॅ. रश्मि दुबे द्वारा ज्ञापित किया गया।



 मान्या पटैल एवं छात्राओं द्वारा अनपढ़ बहू नाटक किया गया, गजल एवं भजन की प्रस्तुति दी गई। कब्बाली द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुती स्तुति खम्परिया पूर्व छात्रा के मार्गदर्शन ने किया गया। महाभारत के कथा पर छात्राओं पारूल, निकिता, दीप्ति एवं छात्राओं द्वारा मूकअभिनय प्रस्तुत किया गया। भावना मिश्रा द्वारा उप शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। मुस्कान सोनी ने एक प्यार का नगमा है, गीत एवं एश्वर्या दुबे ने लग जा गले गीत प्रस्तुत किया। शाम्भवी राजपूत द्वारा जब दीप जले आना गीत प्रस्तुत किया गया। रामलीला का जीवंत प्रस्तुतीकरण रोहित रजक के मार्गदर्शन में रामचरित मानस में से राम विवाह ,जानकी हरण, रावन वध, राजतिलक का मंचन किया गया। दर्शक राम भक्ति में डूब कर भाव विभोर हो गए। रूचि पटैल ने छाप तिलक गीत प्रस्तुत किया, नृत्य विभाग की छात्राओं ने लोक नृत्य का प्रस्तुतिकरण डाॅ. अपर्णा चाचोंदिया के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम में डाॅ. एम.एम एम एम चौकसे, डाॅ. संजय खरे, डाॅ. रश्मि दुबे, डाॅ. निशा इंद्रगुरू, डाॅ. अंजना चतुर्वेदी, डाॅ. बिन्दु श्रीवास्वत, डाॅ. अंशु सोनी, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डाॅ. प्रतिमा खरे, डाॅ. अपर्णा चाचोंदिया, डाॅ. रश्मि मलैया, डाॅ. हरिओम सोनी, डाॅ. भूपेन्द्र कुमार, श्रीमती क्रांति लोधी, सुश्री प्रगति बिल्थरे, सुश्री सुप्रिया यादव, बड़ी संख्या में छात्राऐं एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। डाॅ. आनंद तिवारी प्राचार्यया यादव ने किया। आभार डाॅ. रश्मि दुबे द्वारा ज्ञापित किया गया। सांस्कृतिक आयोजन की श्रृंखला में सर्वप्रथम डाॅ. अपर्णा चाचैंदिया के मार्गदर्शन में गणेश वंदना एवं कृष्ण की माखन चोरी का नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

 मान्या पटैल एवं छात्राओं द्वारा अनपढ़ बहू नाटक किया गया, गजल एवं भजन की प्रस्तुति दी गई। कब्बाली द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुती पूर्व छात्रा स्तुति खम्परिया के मार्गदर्शन ने किया गया। महाभारत की कथा पर छात्राओं पारूल, निकिता, दीप्ति एवं छात्राओं द्वारा मूकअभिनय प्रस्तुत किया गया। भावना मिश्रा द्वारा रूप शासकीय नृत्य प्रस्तुत किया। मुस्कान सोनी ने एक प्यार का नगमा है, गीत एवं एश्वर्या दुबे ने लग जा गले गीत प्रस्तुत किया। शाम्भवी राजपूत द्वारा जबदीप जले आना गीत प्रस्तुत किया गया। रामलीला का जीवंत प्रस्तुत करण रोहित रजक के मार्गदर्शन में रामायण की राम विवाह जानकी हरण, रावन वध, राजतिलक का मंचन किया गया। दर्शक राम भक्ति में डूब कर भाव विभोर हो गए। रूचि पटैल ने छाप तिलक गीत प्रस्तुत किया, नृत्य विभाग की छात्राओं ने लोक नृत्य का प्रस्तुतिकरण डाॅ. अपर्णा चाचोंदिया के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम में डाॅ. एम.एम चैकसे, डाॅ. संजय खरे, डाॅ. रश्मि दुबे, डाॅ. निशा इंद्रगुरू, डाॅ. अंजना चतुर्वेदी, डाॅ. बिन्दु श्रीवास्वत, डाॅ. अंशु सोनी, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डाॅ. प्रतिमा खरे, डाॅ. अपर्णा चाचोंदिया, डाॅ. रश्मि मलैया, डाॅ. हरिओम सोनी, डाॅ. भूपेन्द्र कुमार, श्रीमती क्रांति लोधी, सुश्री प्रगति बिल्थरे, सुश्री सुप्रिया यादव, बड़ी संख्या में छात्राऐं एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। डाॅ. आनंद तिवारी प्राचार्य