झांसी [जनकल्याण मेल] मंडल ने परिचालन दक्षता और समयपालनता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) श्री जे. संजय कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
दिनांक 04 मार्च 2025 को मंडल ने 90% समयपालनता बनाए रखते हुए अपने परिचालन की उच्च गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया। यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में मंडल में विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य तीव्र गति से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे गाड़ियों की गति पर नियंत्रण रखना आवश्यक हो जाता है। इसके बावजूद, झांसी मंडल ने नियंत्रित गति के बीच भी समयपालनता के उच्च मानकों को बनाए रखा है।
रेलवे प्रशासन का विश्वास है कि निकट भविष्य में समयपालनता दर और भी अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे यात्री एवं माल यातायात की गति और सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। झांसी मंडल यात्रियों की सुविधा और रेलवे परिचालन की उत्कृष्टता हेतु प्रतिबद्ध है और इसी समर्पण के साथ आगे भी नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
@@@@@@@@@@@@@