सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों का किया सम्मान



झाँसी, [जनकल्याण मेल] झाँसी मंडल में संरक्षित रेल संचालन, सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा झाँसी द्वारा चयनित कर्मचारियों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार ₹1000/- प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंडल के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कृत कर्मचारियों को सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी /झाँसी श्री गिरीश कंचन द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं |

1. श्री उदय शंकर प्रसाद – लोको पायलट गुड्स (आईडी नं. 2763), झाँसी

2. श्री रवि मौर्या – ट्रैकमैन, यूनिट नं. 12, चिरगांव 

3. श्री संदीप कुमार शुक्ला – ट्रैकमैन, यूनिट नं. 02, करौंदा 

4. श्री राम मनोहर – ट्रैकमेन्टर-4, महोबा

5. श्री सौरव चन्द्र – उप स्टेशन प्रबंधक, झाँसी

6. श्री सुरज्ञान मीना –कांटेवाला /सरकनपुर

मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा (संरक्षा) ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी सतर्कता और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।