अशोकनगर [जनकल्याण मेल] प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएमजनमन) योजनान्तर्गत पी.बी.टी.जी.परिवारों के लिए मेटरनल कैंपों का आयोजन जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरूवार को कैंपों का आयोजन किया गया। उक्त कैंपों में प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत पी.बी.टी.जी ग्राम के संबंधित उप स्वास्थ्य केन्द्र के एएनएम,सीएचओ,पीएम जनमन वालेंटियर्स,आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता कैंपों में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पी.बी.टी.जी. परिवार की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य शिविरों में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य जांच कराई गई। स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा 133 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये थे। नियुक्त नोडल अधिकारी उप स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण कर चैक लिस्ट अनुसार अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान जननी संगिनी अभियान के तहत गर्भवती माताओं को सेहत की टोकरी का वितरण उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। इस दौरान अधिकारियों,समाजसेवियों द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचकर सेहत की टोकरी का वितरण किया गया।