गुना [जनकल्याण मेल] नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट के सुपुर्द कर दी है। नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता द्वारा बुधवार प्रात: नए 10 कचरा वाहनों की पूजन कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिनमें 4 इलेक्ट्रिक छोटे वाहन हैं, जो सकरी गलियों में अंदर जाकर कचरा कलेक्शन करेंगे तथा 6 नए डीजल वाहन है। नपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका द्वारा विधिवत टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था डिवाइन को शहर की कचरा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए व्यवस्थाएं सोंपी हैं। जिनमें डिवाइन संस्था द्वारा सभी 37 वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए वाहन चलाए जाएंगे,जिसमें वाहन नपा द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। ड्राइवर, वाहन मेंटेनेंस, डीजल का व्यय संस्था द्वारा वहन किया जायेगा। कचरा कलेक्शन की मॉनिटरिंग की जाएगी साथ ही वाहनों का मेंटेनेंस एवं डीजल की व्यवस्था भी डिवाइन संस्था द्वारा की जाएगी। अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका द्वारा उक्त सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगी ।
शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए नगर पालिका की टीम सतत रूप से सभी 37 वार्डों में मॉनिटरिंग करेगी जिससे उन पर भी निगरानी बनी रहे । उन्होंने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था में वर्तमान में अत्यधिक खर्च हो रहा था जो निजी संस्था को सौंपने के पश्चात लगभग 55 लाख रुपए सालाना की बचत होने की संभावना है। नगर पालिका द्वारा संस्था को 40 कचरा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, 37 वार्डों में सतत रूप से कचरा कलेक्शन होता रहे इस हेतु तीन अतिरिक्त वहां भी सौंपे गए हैं,जो तकनीकी खराबी के दौरान भी सतत् रूप से कार्य होता रहे। श्रीमती गुप्ता ने सभी शहर वासियों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है,साथ ही कचरा वाहन में ही कचरा डालने का अनुरोध किया है। गुना शहर को महानगरों की तर्ज पर यदि कोई सडक़ या सार्वजनिक जगह पर कचरा डालते है,तो शहर वासी उसे रोकें-टोकें,स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने का अनुरोध किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव ने अनुरोध किया है कि शहर में सार्वजनिक स्थान सडक़ों गलियों नालियों आदि में कचरा न डालें,साथ ही पॉलिथीन का उपयोग न करे। अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। छोटे नए कचरा वाहनों के लोकार्पण के समय पूर्व पार्षद एवं भाजपा वरिष्ठ नेता अरविन्द गुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, स्वच्छता समिति चेयरमैन दिनेश शर्मा चुक्की, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सहयोगी संस्था सिद्धिविनायक एवं संस्था डिजाइन के सदस्य उपस्थित रहे।
@@@@@@@@@@@@@