सुभाष जैन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

 


अशोकनगर [जनकल्याण मेल] भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर विमर्श जागृति मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष वीर सुभाष जैन 'कैंची बीड़ी' को  मनोनीत किया गया है। वह पूर्व में संयुक्त मंत्री पद पर कार्यरत थे । वरिष्ठ नेतृत्व ने अनुभव एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें नई जबाबदारी सौपी है। आप जैन मिलन के साथ-साथ अनेकों समाज सेवी संस्थाओं में सक्रियता से कार्यरत है। इस मनोनयन पर गुना से राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जी,राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक सुरेश जैन रितुराज,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन पत्रकार, महामंत्री संगठन अजय जैन एवं महामंत्री प्रशासन मनोज जैन का आभार व्यक्त  किया है ।गुना से कबूलचंद जैन , विनय जी एडवोकेट ,एस. के.जैन , राघोगढ़ से शीतल चंद कठारी, अशोक भारिल्ल एवं विकास जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश जैन कार्यकारी अध्यक्ष एस सी.जैन,उपाध्यक्ष सुनील धन्नू,शाढोरा के अनिल बाँझल,डॉ. भरत जैन,राकेश जैन एवं राजेन्द्र गोयल अशोकनगर के संयुक्त मंत्री आनंद गांधी एवं महेंद्र कडेसरा, विनोद भारिल्ल, नीलू मामा,राजेश तारई ,पदम जैन, प्रमोद छाया, सुयोग जैन,नीरज जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन,शिखर बड़कुल, जिनेश लालू, वीरेंद्र जैन, संजय चौधरी , विनोद बगुल्या आदि ने सुभाष जैन को हार्दिक बधाईयाँ देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।