अशोकनगर [जनकल्याण मेल]
कलेक्टर श्रीमती आर.उमामहेश्वरी द्वारा बुधवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय अशोकनगर,चंदेरी तथा शाढौरा के वार्डो का आरक्षण किया गया। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान नगर पालिका अशोकनगर में कुल 22 वार्डो में से सामान्य अनारक्षित 06,21,19,02,22,18 एवं 05 वार्ड होगें। सामान्य महिला हेतु 15,03,20,01 एवं 09 वार्ड होगें। अनुसूचित जाति अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 08 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 12 एवं 07 वार्ड आरक्षित किए गए है। अन्य पिछडा वर्ग अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 04,11 एवं 13 होगें। अन्य पिछडा वर्ग महिला 10,16,14 एवं 17 हेतु आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जनजाति अनारक्षित तथा महिला हेतु निरंक है ।
आरक्षण में नगर पालिका चंदेरी में कुल 21 वार्ड में से सामान्य अनारक्षित 20,16,06,01 एवं 10 वार्ड अनारक्षित होगें। सामान्य महिला हेतु 07,15,04,18,11 एवं 03 वार्ड होगें। अनुसूचित जाति अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 02 एवं 05 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 13,12 एवं 19 वार्ड आरक्षित किए गए है। अन्य पिछडा वर्ग अनारक्षित वार्ड क्रमांक 09 एवं 17 तथा महिला हेतु वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 हेतु आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जनजाति अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 21 आरक्षित किया गया है।
आरक्षण में नगर परिषद शाढौरा में कुल 15 वार्ड में से सामान्य अनारक्षित हेतु वार्ड 07,09 एवं 14 तथा सामान्य महिला हेतु वार्ड क्रमांक 10,06,04,13 एवं 12 होगें। अनुसूचित जाति अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 03 एवं 11 तथा अनुसूचित जाति महिला हेतु वार्ड क्रमांक 02 एवं 08 आरक्षित किए गए है। अन्य पिछडा वर्ग अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 15 तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला हेतु वार्ड क्रमांक 05 आरक्षित किया गया है।
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान एसडीएम डॉ. नेहा जैन,पी ओ डूडा श्री अरूण नामदेव, समस्त सीएमओ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।