नवीन पदाधिकारियों का डॉक्टर खरका ने किया स्वागत

 



चंदेरी [जनकल्याण मेल]
भाजपा किसान मोर्चा जिला अशोकनगर की घोषित कार्यकारिणी अनुसार नगर के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद ग्रहण करने के उपरांत डॉ ज्योति खरका महामंत्री जिला महिला मोर्चा के द्वारा निज निवास पर आमंत्रित कर स्वागत किया गया इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक लालमणि ,राहुल शेषा, गेंदालाल अहिरवार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ पिप्पल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन का श्रीफल ,वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया इस अवसर पर ज्योति खरका ने बताया कि हम सबको मिलकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्वों के प्रति पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना उत्तरदायित्व निभाना है दुखी और कमजोर लोगों की मदद करना हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए।