प्याऊ का किया शुभारंभ, नगरपालिका भी चलित प्याऊ करेगी शुरू...
अशोकनगर [जनकल्याण मेल] भीषण गर्मी के बीच लोंगो की प्यास बुझाने नगर पालिका ने गांधी पार्क, कोलुआ रोड़, सेन चौराहा, तहसील प्रांगण में प्याऊ लगाए गए है। जहां क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने स्थानीय गांधी पार्क पर फीता काटकर, शीतल जल पीकर प्याऊ का शुभारंभ किया। इससे पहले गौ-ग्रास वाहन को हरी झंडी दिखाकर शहर में रवाना किया। यह वाहन शहर में घूम कर घर-घर से बची हुई रोटियां एकत्रित करेंगी जिन्हें गौशाला भेजा जाएगा।
इस दौरान विधायक जज्जी ने कहा कि इस भीषण गर्मी के दौर में लोंगो की प्यास बुझाने अभी फिलहाल चार प्याऊ शुरू किए गए है इसके अलावा अन्य जगहों पर भी प्याऊ शुरू किए जाएंगे। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने बाले लोंगो को पीने शीतल जल मिल सके। उन्होंने कहा कि शहर में चलित प्याऊ भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कुछ महिला बहनें मेरे पास पहुचीं थी उन्होंने बताया कि कभी कभी हमारे घरों के आसपास गाय नहीं मिल पाती जिससे उन्हें खिलाने बाली रोटी व्यर्थ जाती है, महिला बहनों ने रोटी एकत्रित करने साधन की व्यवस्था कराने की बात कही थी जो घर घर से रोटियां एकत्रित कर सके। जिन्हें मेने सीएमओ को बताया और महिला बहनों को सीएमओ से मिलने को कहा, महिला बहनों की मांग पर यह गौ- ग्रास वाहन शुरू किया गया है, उन्होंने कहा जो भी माताएं बहनें हमारी संस्कृति में विश्वास रखती है वह इस वाहन में रोटियां डालें, उन्होंने कहा है कि हमारी संस्कृति में पहली रोटी गाय को दी जाती है। ओर कभी कभार गाय हमारे घरों के आस पास नही होती तो गायों तक पहली रोटी पहुचाने के लिए यह वाहन शुरू किया गया है। जिससे गायों को भोजन भी मिलेगा और हमारी संस्कृति भी बरकरार रहेगी।
इस दौरान भाजपा नेता महेंद्र भारद्वाज डॉक्टर जय मंडल सिंह यादव दिग्विजय रघुवंशी संजीव भारिल नपा सीएमओ प्रतिभा सिंह इंजीनियर भानु कुशवाहा अकाउंट देवेंद्र बघेल, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।