आजादी के 75वें वर्ष पर विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान



चरौल, नवादा :[जनकल्याण मेल] इप्टा की राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक यात्रा ढाई आखर प्रेम के दौरान पैतृक गांव चरौल के ताम्रपत्र धारी स्वतंत्रता जाटो सिंह की पुत्रवधू सुभद्रा कुमारी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि सोखोदेवरा आश्रम, कौआकोल के संरक्षक अरविंद कुमार को बिहार प्रदेश इप्टा के महासचिव तनवीर अख्तर एवं उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सुमंगलम हाॅल, नवादा और आश्रम में राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्रम और पुष्प हार देकर सम्मानित किया ‌

महामंत्री अरविंद कुमार, मढ़ही धाम पाण्डेय गंगौट के शिक्षक चन्द्रमौली सिंह, सेवा निवृत्त बैंक प्रबंधक सुरेश शर्मा, कुमुद कुमार को अलग से प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम एवं पुष्प हार प्रदान करके केशरी नंदन स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया।



भारतीय विरासत संगठन, नवादा के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद सिंह और मीडिया प्रभारी दशरथ मिस्त्री ने ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा है कि इन द्वय विरासती शख्सियत के सम्मान से नवादा की पौराणिक, पुरातात्त्विक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने कामयाबी हासिल होगी।

राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक अनुप प्रसाद यादव, राहुल कुमार, प्रमोद पाण्डेय, मनोज कुमार, मनसूर खान नादां, मुखिया दीपक कुमार, पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार,नई उम्मीद फाउंडेशन दिल्ली के निर्देश रंजन कुमार, प्रोफेसर संजय कुमार, डॉ नागेंद्र कुमार उपाध्याय सहित कई संगठनों के लोगों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

    संतोष कुमार

         सचिव

केशरी नंदन मगही मंडप,चरौल, नवादा