भक्तों ने सजाये कलश, पंडाल को सजाने में जुटे श्रद्धालु
प्रदीप खरे
टीकमगढ़ [जनकल्याण मेल] नगर को तीर्थ स्थली की तरह सजाने संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। सभी जगह गली और चौराहों पर सजावट की जाने लगी है। बागेश्वर धाम और महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के पोस्टर और बैनरों से शहर सज गया है। प्रचार वाहन शहर के गली कूंचों में भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल होने की लोगों से अपील कर रहा है। स्थानीय नजरबाग मंदिर में आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। वाहनों को रखने से लेकर लोगों के ठहरने और उनकी भोजन प्रसादी तक का समिति द्वारा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आयोजन को भव्यता प्रदान करने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। कलश यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी होने को हैं। स्थानीय महेन्द्र सागर तालाब के प्रतापेश्वर मंदिर पर कलशों को सजाने में आज बढ़ी संख्या में युवाओं की टोलियां लगी रहीं। वहीं दूसरी ओर आयोजन स्थली पर भव्य पंडाल सजाने का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। विशाल पंडाल में एक साथ हजारों की संख्या में लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। कलश यात्रा तालाब से 5 जनवरी को आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। बताया गया है कि नगर के पपौरा चौराहा, गांधी चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, संयुक्त कार्यालय सहित अन्य मार्गों पर पोस्टर और बेनर लगाये गये हैं। इस सात दिवसीय आयोजन में जिले के अलावा बाहर से भी हजारों की संख्या में आने का अनुमान लगाया जा रहा
बरस रहीं सन्यासी बाबा की कृपा
बताया गया है कि बुंदेलखंड की पावन धरा बागेश्वर धाम से हजारों लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। बालाजी सरकार की कृपा भक्तों पर अनवरत बरस रही है। यहां पहुंचने वाले प्रत्येक रोगी एवं श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है। यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि बागेश्वर धाम सरकार के संत धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज की अनुमति कथा के लिये प्रदान हुई है। महाराज श्री यहां 5 जनवरी से 11 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा करने के साथ ही दो दिवसीय दरवार लगाकर लोगों की परेशानियों का निराकरण भी करेंगे। यह जानकारी कथा के आयोजक एवं भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिये विभिन्न कमेटियां बनाई जाएगीं। इसके साथ ही कार्यक्रम के प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे विभिन्न इलाकों के लोगों को आयोजन का भरपूर लाभ मिल सके। यहां बाहर से आने वालों के ठहरने एवं उनके भोजनादि का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। श्री तिवारी ने बताया कि स्थानीय नजरबाग मैदान पर होने जा रहे ज्ञान यज्ञ का समय दोपहर 1 बजे से महाराज श्री की अनुमति अनुसार रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने राम जन्मोत्सव परिवार एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के अलावा आम नागरिकों से आयोजन के मिल रहे सहयोग पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि जिस तरह से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, निश्चित ही यह आयोजन कामयाबी के शिखर तक पहुंचेगा।
2 दिवसीय लगेगा दरबार
श्री तिवारी ने बताया कि यहां होने जा रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान बागेश्वर धाम सरकार की झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं को आगामी 5 जनवरी से टीकमगढ़ में हो सकेंगे। महाराज श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी यहां 5 जनवरी से 11 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। इसके साथ ही यहां दो दिन सरकार का दरबार भी लगेगा। यह जानकारी देते हुये भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बताया श्री श्री 1008 श्री वागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज के मुखारविन्द से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 05 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक होनी है एवं 02 दिवसीय दिव्य राम दरबार का आयोजन भी किया जाना है । आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। नजरबाग मैदान में भव्य पंडाल लगाया जाने लगा है। जगह-जगह भव्य आरती की जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के अनेक प्रमुख लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम की ख्याति देश के कोने कोने में है, महाराज श्री के दर्शनों का लाभ जिले की जनता को मिल सकेगा। बागेश्वर धाम तीर्थ स्थली के साथ ही लोगों की आस्था और उपचार का केन्द्र बन गया है, जहां अब तक हजारों लाखों लोगों के संकट दूर हो चुके हैं। नजरबाग में चल रही तैयारियों के दौरान रामू उपाध्याय, रामू शर्मा, किरण खरे, आशीष तिवारी, अखिलेश तिवारी, राकेश महाराज, रामगोपाल शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।