प्राणपुर घाटी के नीचे जंगल में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव



चन्देरी (जनकल्याण मेल) चंदेरी नगर के प्राणपुर घाटी के नीचे भाभूतिया खूब सिद्ध क्षेत्र के पास एवं विक्रमपुर जाने वाले मार्ग पर एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी लाश की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी व मामले की सूचना चन्देरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक लाश उसी तरह लटकी थी। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे सूचना मिली कि प्राणपुर घाटी के पास विक्रमपुर जाने वाले मार्ग पर एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतारा और चंदेरी सिविल अस्पताल में पीएम कराया।

जानकारी में पेड़ पर लटके मिले व्यक्ति की लाश लगभग दो तीन दिन पुरानी लग रही है और मृतक की उम्र 50 बर्ष के लगभग हैं फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।