अटल जी के जन्म दिन पर किया याद



सांची [जनकल्याण मेल] नगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें याद किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को विकास के मार्ग पर ले जाया जा सकता है उन्होंने समाज देश सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया था अटल जी न केवल अंतर्राष्ट्रीय नेता थे बल्कि वह राष्ट्रवादी विचारक देशवासियों के पथप्रदर्शक भी थे उन्होंने अपनी पहचान न केवल नेता के रूप में बनाई थी बल्कि वह सर्वौच्च वक्ता  व कवि भी थे उनके विपक्षी भी उनसे सलाह मशविरा किया करते थे तथा उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते थे इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहर सिंह चौहान पूर्व नप उपाध्यक्ष देवेशघेंघट पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल डा विनोद साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।