चन्देरी(जनकल्याण मेल) शनिवार की शाम 4:30 बजे शहर के बाईपास वेयरहाउस के आगे एक सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए चंदेरी में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया गया है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।घटना शनिवार शाम की है। जब आराम पुत्र भागचंद अहिरवार उम्र लगभग 35 निवासी नई बस्ती कहीं जा रहा था उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। लेकिन यह कहना संभव नहीं क्योंकि घायल हालत गंभीर होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा था।