अभय युवा मोर्चा, ज्ञानेश्वरी बनी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष





अशोकनगर:(जनकल्याण मेल)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानेश्वरी सक्सेना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय ठाकुर को नियुक्त किया गया है। संगठन में दोनों मोर्चा के पदाधिकारियों का जिला संगठन द्वारा स्वागत करते हुए अपेक्षा जताई है कि वह अपने दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।इस दौरान विधायक कार्यालय पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने, भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यालय पर जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने मोर्चा के जिला अध्यक्षों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।