चंदेरी में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

 

30 तक भुगतान नहीं तो 1 से होगा महाअभियान का बहिष्कार 



अशोकनगर:(जनकल्याण मेल)। जिले के चंदेरी में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में मार्च 2021 से आज तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ इस विषय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर 30 नवंबर तक आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 1 दिसम्‍बर से पूरे मध्यप्रदेश में कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत से जान जोखिम में डाल कोरोना काल में अपना कर्तव्य पालन किया बावजूद इसके उन्हें मार्च से अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस दौरान अनेक आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।