भोपाल [जनकल्याण मेल] राजधानी के थाना जहांगीराबाद में पूर्व से संचालित ऊर्जा डेस्क को और सशक्त बनाते हुए बुधवार को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। समाज सेविका सायरा बानो मंसूरी ने फीता काटकर ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। जानकारी देते हुए एसआई शशि चौबे,अजरा खान ने बताया कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण और महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए 700 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क खोले जा रहे हैं। इस डेक्स पर एक ही जगह पर महिलाओं को हर तरह की मदद मिलेगी। उन्हें इधर-उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की महिला अपराध शाखा ने इन सभी थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क का सेंटर बनाया गया है। इनके संचालकों को वेबीनार के ज़रिए ट्रेनिंग दी गयी। साथ ही सर्कुलर और किताबें बांटी गयीं। यह ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क पुलिस विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, विधि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, अनुसूचित जाति जनजाति और गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर काम करेगा। इस मौके पर एसआई रईस अहमद,संजय शुक्ला,अजय सिंह,विजया यादव, हाजी परवेज मंसूरी,तबस्सुम खान,ताज़वर खान,अंजली युनाती,अस्मा खान,नीलोफर आदि मौजूद थे।