विदिशा :: [जनकल्याण मेल]
सुरेश बाबू पाठक
वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं नवनियुक्त सामाजिक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
रामगढ़ की रानी वीरांगना रानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस अवंतीबाई चौराहे एवं लोधी धर्मशाला विदिशा मैं बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । सुबह 10:00 बजे अवंती बाई चौराहे पर विदिशा के गणमान्य नागरिकों द्वारा रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री मुकेश टंडन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ,श्री कल्याण सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, लोधी समाज, श्री खिलान सिंह लोधी ,प्रदेश उपाध्यक्ष, लोधी समाज , श्री संदीप डोंगर सिंह, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष श्री आर एस लोधी,श्री महेंद्र लोधी ,श्री दीपक लोधी ,श्री राकेश शर्मा ,श्रीमती मंजरी जैन, श्रीमती आचार्य ,श्री सुरेंद्र चौहान महैन्द्र लोधी,श्री सुनील लोधी एवं विदिशा के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित हुए तदुपरांत लोधी धर्मशाला में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया जिसमें नवनियुक्त निर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुज लोधी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश लोधी ,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता अमित लोधी एवं जिला युवा अध्यक्ष आंचल लोधी का स्वागत समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया।
धर्मशाला में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन अतिथियों bhi द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन मेहताब सिंह नरवरिया एवं चरण सिंह लोधी द्वारा किया गया अंत में आभार इंजीनियर सत्येंद्र सिंह नरवरिया द्वारा दिया गया।