वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयेंगी उमाभारती




सहभागिता से कार्यक्रम को गरिमामय बनाएः गोविंद राजपूत

कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक, आमजन का जताएंगी आभार

भोपाल [जनकल्याण मेल] सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में 21 मार्च दिन रविवार को सुप्रसिद्ध वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री सुश्री उमा भारती शामिल रहेंगी। इस दौरान सुश्री उमा भारती विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए उनके कहे अनुसार गोविंद सिंह राजपूत को 41 हजार के प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने पर कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक व आमजनों का आभार जताएंगी। शुक्रवार को किला कोठी राॅयल पैलेस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तय कर ली गई है। 

 राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में हम वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस मनाएंगें और यह सोने पर सुहागा जैंसा होगा कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमाजी भी शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले सहित सुरखी के भाजपा कार्यकर्ताओं की यह बैठक परामर्श के लिए बुलाई गई है, यह उमाजी का बड़प्पन और सुरखी के लिए गौरव की बात है कि उन्होंने आभार जताने के लिए उन्होंने खुद आने की इच्छा प्रकट की है। 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि उमा जी से बहुत पुराना नाता है, वह सीएम थीं और मैं कांग्रेस में फिर भी उनका स्नेह बराबर मिलता रहा। सहभागिता से कोई कार्यक्रम होते हैं तो उनका आनंद ही अलग होता है, कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए अपनी सहभागिता जरूर निभाएं। 

वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा सिंह राजपूत ने कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाब सिंह राजपूत, लक्ष्मन ंिसंह, रामेश्वर नामदेव, डाॅ. वीरेंद्र पाठक, जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह लोधी, कमल सिंह, पारब्रम्ह सिंह बेरखेड़ी, सरवन सिंह लोधी, शालीन सिंह, नीरज शर्मा, गोलू राय, भगवान सिंह राजौली, गोविंद सिंह बटयावदा, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, लोकमन लोधी, रघुवीर सिंह ठाकुर, प्रहलाद कुर्मी, दिनेश मिश्रा, मूरत सिंह लोधी, भरत तिवारी, अमोल सिंह लोधी, दरयाव सिंह लोधी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, अंबिका प्रसाद कर्मी, चंद्रेश सिंह राजपूत, हेमेश सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह राजपूत, रामजी बचकैंया, रघुराज सिंह सीहोरा, साहब सिंह, महेंद्र तिवारी, धनसिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।