चंदेरी [जनकल्याण मेल]
भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- 'यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।
अगर आजकल की लड़कियों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि ये लड़कियां आजकल बहुत बाजी मार रही हैं। इन्हें हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है । विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। किसी समय इन्हें कमजोर समझा जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश शासन एवं प्रशासन द्वारा महिलाओ की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे है ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके। महिलाओं को अगर कोई समस्या है तो वह पुलिस को बेझिझक बताएं ताकि पुलिस उन लोगों पर गंभीरता से एक्शन ले कर कार्रवाई कर सके।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 100 नंबर पर भी संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती है मध्य प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर 24 घंटे तैयार है।
लक्ष्मी सिंह , एसडीओपी चंदेरी , जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश