भोपाल [जनकल्याण मेल] विगत दिवस एक बार फिर extrachildhood संस्था के सोजन्य से विद्यालय शासकीय कन्या जहांगीराबाद मे “फन एण्ड फिट्नस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को फिट्नस के बारे मे बताना था की केसे फन के साथ_साथ वो अपने फिट्नस पे ध्यान दे सकते हैं | 38 बच्चों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया| जो स्पोर्ट्स ड्रेस मे स्कूल ग्राउन्ड मे एकत्रित हुए | प्रतियोगिता मे बच्चों को स्टार्टिंग पॉइंट से फिनिश लाइन तक का सफर तय करना था जिसके दौरान उन्हे अन्य 10 पड़ाव का सामना करना पड़ा और जिस बच्चे ने सबसे काम समय मे इस पड़ाव को पूरा किया उसे पहला स्थान दिया गया। प्रतियोगिता मे 1. लक्ष्मी कारोसिया और बुशरा साबिर 2. काजल शर्मा 3. मदिहा खान रही। जिसका संचालन प्रियांश ओर इकरा के द्वारा किया गया |
इन बच्चों को प्रोत्साहन के रूप मे सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा पूरे ईवेंट की लाइव रेपोर्टिंग की गई। जिसमे रिपोर्टर के रूप मे जोया खान और उनके साथ कैमरा मे कंचन प्रजापति ने साथ दिया।
पूरे कार्यक्रम को ऑर्गनाइज़ extrachildhood संस्था द्वारा की गया , संस्था विद्यालय के साथ मिलकर एक्स्ट्रा करिक्यलर ऐक्टिविटी को ढूंढ कर उन्हे प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है। संस्था के निर्देशक संजीव दुबे बताते हैं की ‘ टैलेंट किसी भी चीज की मोहताज नहीं होता इसी बात को मानते हुए हम बच्चों की प्रतिभा को ढूंढ कर उन्हे तैयार कर के प्लेटफॉर्म देना हुमार मुख्य उद्देश्य है। इसलिए हम लगातार विभिन्न प्रकार के प्रतिभा को ढूंढ ने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसमे रडीओ ऑडिशन, चोटी के कलाकार, फन एण्ड फिट्नस, शब्दों के अंताक्षरी आदि हैं।
मुख्य अतिथि के रूप मे प्राचार्य डॉ उषा खरे रहीं, जिन्होंने बच्चों को बहुत प्रोत्साहित किया |
बच्चों ने इस प्रतियोगिता को जोश ओर लगन के साथ पूरा किया | आने वाले समय मे भी विद्यालय मे ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।