एक दर्जन यात्री घायल
घनो कोहरो बनो हादसे कौ कारण
सागर से कानपुर जा रई ती बस
छतरपुर [जनकल्याण मेल] राष्ट्रीय राजमार्ग NH 86 पर आज सुंबह सागर से कानपुर जा रही बस और कार की सीधी भिड़ंत में दो कि मौत हो गई और एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। मृतक छतरपुर जिले के है। वे छत्तरपुर से सागर तरफ आ रहे थे। सड़क हादसा सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।
SDOP उमराव सिंह के अनुसार सागर से कानपुर जा रही बस और शिफ्ट कार आपस में टकरा गए। शाहगढ़ के बड़े पुल के पास यह सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार दो युवकों शुभम यादव और मनोहर यादव निवासी छतरपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सागर भेजा गया है।