चंदेरी में श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल बिधान एवं विश्व शांति महायज्ञ सम्पन्न


 चंदेरी [जनकल्याण मेल] धर्म परायण नगरी चंदेरी में संत शिरोमणि आचार्य गुरूवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य संस्कार प्रणेता पूज्य मुनि श्री 108 पद्मसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिग.जैन प्राचीन मंदिर चन्देरी में चल रहे श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महा मंडल बिधान एवं विश्व शांति महायज्ञ में विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी को सम्पूर्ण विश्व से समाप्त करने हेतु श्री सिद्ध भगवान की आराधना स्वरूप सर्व रोग, शोक, भय, चिंता निवारणार्थ 108 जिन प्रतिमाओं को विधान प्रांगण में लाकर जिनअभिषेक किया गया जिसमें जैन धर्म के हज़ारों श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय अभिषेक शांतिधारा पूजन की गयी। एवं 512 महा अर्घ समर्पित किये गए।

      उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए मुनि सेवा समिति के प्रवक्ता सम्यक जैन ने बताया कि मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में दि. 22 नवम्बर से चल रहे श्री सिद्ध चक्र महा मंडल बिधान में 29 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा...आयोजन के दौरान बाहर से पधारे हुए सभी महानुभावो के भोजन की व्यबस्था आयोजन समिति द्वारा रखी गईं हैं....इस पुण्यदायी महा अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी जैन समाज से आग्रह हैं कि श्री सिद्ध भगवान की आराधना में सभी अपना योगदान अवश्य प्रदान करें....