भिंड [जनकल्याण मेल] भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि दोनों युवा नेतृत्व है , समूचे प्रदेश में हर्ष की लहर दौड़ गई है | यह जीत प्रदेश के नागरिकों की जीत है और यह विजय श्री उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो आए दिन श्रीमंत सिंधिया और भाजपा पर गलत आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे थे और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र भी रचा रहे थे , इस जीत ने कांग्रेसियों को सबक सिखा दिया है |
भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि जनमानस के हितों के लिए एवं सकल समाज के विकास को प्रतिबद्ध रहेंगे | आगामी दिनों में भिंड जिले के 2 विधानसभा गोहद और मेहगांव के उपचुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत उनके नेतृत्व में मिलेगी और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार मजबूत होकर मध्य प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे |
कांग्रेस ने दलितों की हमदर्दी दिखाकर समाज के साथ किया धोखा : नाथू सिंह गुर्जर
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाना मात्र उनका राजनीतिक नाटक था और वही हमदर्दी बनकर कांग्रेस में दलित समाज के साथ धोखा किया दलितों के धोखा किया और उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस में दलित समाज को नेतृत्व देने की बात आती है तो कांग्रेस आड़े हाथों आती मात्र राजनीतिक वोट करने का षड्यंत्र बनाकर दलित समाज को उन्होंने हमेशा से अपमानित किया है और उनके विकास की कोई चिंता नहीं की कांग्रेस का यह कृत्य मात्र उपचुनाव में समाज के वोट प्राप्त करने के लिए था और भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को लेकर इस देश और प्रदेश के विकास के लिए काम करती है सत्ता और संगठन में अनुसूचित जाति समाज के ऐसे कई कर्मठ राजनेता है जिन्हें केंद्रीय प्रदेश नेता ने उचित स्थान पर जिम्मेदारी सौंपकर समाज को गौरवान्वित किया है | उन्होंने समस्त दलित समाज को भी आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा धोखेबाज पार्टी रही है आपके समाज का शोषण करती है ऐसे लोगों से सावधान होकर जो आपके हित की बात करें उसके साथ रहकर अपना और प्रदेश का विकास आगे बढ़ाएं |
पार्टी जिला अध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि दूसरे युवा नेतृत्व हमारे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ए संगठन से निकल कर आए हैं जोकि किसान के परिवार में जन्म लेकर उन्होंने समाज सेवा का कार्य किया और यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि ऐसे युवा कार्यकर्ता को राज्यसभा सांसद के रूप में बनाकर क्षेत्र की जनता के लिए जिम्मेदारी सौंपी है |
श्रीमती सिंधिया जी और सोलंकी जी को बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अटेर विधायक डॉ अरविंद सिंह भदोरिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में केशव सिंह भदोरिया अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट वीरेंद्र सिंह राणा संजीव कहां कर श्रीमती कृष्णकांता तोमर मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया रवि सेन जैन केदारनाथ वर्मा नरेंद्र पाल सिंह भदोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे वरिष्ठ नेता पूर्व विधायकों में रसाल सिंह श्रीराम जाटव मुन्ना सिंह भदोरिया चौधरी मुकेश चतुर्वेदी राकेश शुक्ला ओ पी एस भदौरिया रणवीर सिंह जाटव जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया श्याम सुंदर सिंह जादौन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के शहर प्रदेश संयोजक राममिलन शर्मा एडवोकेट डॉक्टर सुशील गुप्ता डॉक्टर शिव कुमार राजोरिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट जिला महामंत्री आरबी सिंह बघेल एडवोकेट किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदोरिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भास्कर आनंद बरुआ एडवोकेट अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली भारतीय सेना के रिटायर्ड कैप्टन एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष बादशाह खान जेडी खान रिटायर्ड बीएसएफ सब इंस्पेक्टर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा गुरुदेव सिंह नरवरिया अमित दुबे शिवराज सिंह यादव लल्ला श्रीमती राजकुमारी जैन श्रीमती उषा नगरिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह भदोरिय भिंड शहर के सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदोरिया टीपू वन खंडेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित जैन महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी प्रमुख हैं |
सिंधिया समर्थकों ने सुभाष तिराहे पर किया मिठाई वितरण
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए जाने पर सिंधिया समर्थकों ने भिंड शहर के सुभाष तिराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इंतजार किया और वही कोरोनावायरस से बचाव के लिए नागरिकों को मास्को का वितरण किया जिसमें डॉक्टर तरुण शर्मा रविंद्र सिंह नरवरिया एडवोकेट राजीव गुप्ता संजय श्रीवास्तव प्रमुख थे।