बीनागंज:- जनकल्याण मेल
ब्लॉक से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पेंची में रविवार के दिन झंडा समिति के सदस्यों द्वारा गौरेया चिड़िया एवं अन्य पक्षियों के लिए गांव के पेड़ एवं छतों के छज्जों के ऊपर सकोरे बांधे गए। इन सकोरो को बांधने में समिति के सभी सदस्यों द्वारा अपना अपना श्रमदान किया गया। गौरैया चिड़िया को पानी के लिए धूप में प्यासा देख झंडा समिति के सदस्य द्वारा सकोरे बांधने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्य द्वारा गांव में 60 से 65 सकोरे बाँधे गए। अभी लॉकडाउन खुलने के बाद देव स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सकोरो को बांधना बांकी है। इन सकोरी को बांधते समय सदस्यों द्वारा प्रतिदिन इन सकोरो मे पानी की व्यवस्था करने के लिए भी निर्णय लिए गए।