पॉजिटिव महिला के संपर्क में १०० से अधिक लोग सभी को खोज सैंपलिंग की तैयारी 

 अशोकनगर (जनकल्याण मेल): मंगलवार को अशोकनगर जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव से मृत्यु होने के बाद, कोरोना पोसिटिव महिला से संपर्क में आने वाले सभी लोगों की खोजा जा रहा  है | २८ व् २९ तारीख को जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्त लॉक डाउन देखने में आया | प्रशसन के अनुसार पॉजिटिव महिला से  १०० से भी अधिक लोगों के संपर्क में आने का खुलासा हुआ है।  अभी तक ९६ लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, इसके साथ ३ डॉक्टर व् ७ नर्सों को क्वारंटाइन  किया गया है | 
बताया जा रहा है की पॉजिटिव महिला जब जिला चिकित्सालय में भर्ती थी तब उसके संपर्क में आने वाले डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, और परिवार जन एवं परिवार जन के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की खोज की जा रही है | इस दौरान जिले में अधिक सख्त लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है, अस्पताल को पूरी तरह सेनिटाइज किया जा रहा है, एवं अस्पताल परिसर की २०० मीटर दूरी तक किसी को भी आने की इजाजत नहीं है | 
अस्पताल में सामान्य मरीजों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है एवं अस्पताल में केवल २ डॉक्टर एवं ५ नर्सों का स्टाफ इलाज में  हुआ है। 
ईसागढ़ क्षेत्र में भी ४० लोगों के सैंपल लिए गए है एवं २२ लोगों को क्वारंटाइन किया  गया है