अनूपपुर (जनकल्याण मेल)/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आवाहन पर तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी के निर्देशन में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम ने जन जागरण जागरूकता हेतु सेल्फी विद मास्क और वीडियो विथ मास्क अभियान चलाया इस अभियान में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओं ने युवा मोर्चा की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसकी सफलता की कामना की साथ ही युवा मोर्चा की इस पहल के माध्यम से स्वयं को सुरक्षित करते हुए देश व समाज को सुरक्षित रखने का संदेश दिया युवाओं में इस अभियान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला! सेल्फी विथ मास्क अभियान में पूर्व मंत्री एवं विधायक बिसाहू लाल सिंह ,सांसद हिमाद्री सिंह ,पूर्व विधायक रामलाल रौतेल,भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, सुदामा सिंह,हीरा सिंह मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,महामंत्री मनोज दुबे, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल,नवनीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संतोष पटेल,आईटी संयोजक जय नरेश सिंह आदि ने भी मास्क लगाकर घर से निकलने एवं युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की!