भाजयुमो  ने सेल्फी विद मास्क  अभियान से  युवाओं को किया जागृत


भिंड( जनकल्याण मेल) भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भिंड जिले के समस्त 26 मंडलों में कोरोना वायरस से बचने के लिए सेल्फी एवं वीडियो विद मास्क अभियान को चला कर भाजपा एवं मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मुंह पर मास्क बांधकर सर्व समाज की जनता को 3 मई तक लॉक डाउन में अपने-अपने घरों पर रहने की सलाह देते हुए मास्क बांधने के लिए आग्रह किया|


भाजपा एवं भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 26 मंडलों के बूथ केंद्रों पर मास्क का वितरण कर कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए आव्हान करते हुए लोगों के मुंह पर मास्क बांधकर और उनकी सेल्फी ली |


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अटेर विधायक डॉ अरविंद सिंह भदोरिया , प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य , भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट , भाजयुमो के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया , भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट , आकाश पुरोहित , भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उपेंद्र राजोरिया जिला एवं मंडलों के समस्त मोर्चा पदाधिकारियों ने अपने-अपने मुंह पर मास्क बांधकर सब समाज के युवाओं को जागृत किया और कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना महामारी के संकट की घड़ी से गुजर रहा है | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी ने आप सभी को लक्ष्मणरेखा का पालन करने के लिए आप लोगों के बीच मास्क लेकर भेजा है और कहा है कि प्रत्येक पोलिंग बूथों पर जाकर इस महामारी से बचने के लिए लोगों को समझाइस दें और मास्क लगाना ही अनिवार्य करें और वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री रछपाल सिंह राजावत , ग्राम पंचायत चोमू सरपंच संगीता कौशल , भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप सिंह भदोरिया , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदोरिया , प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह नरवरिया , रामचंद्र सोनी , मोनू भदोरिया , संतोष शर्मा , रवि कुशवाह ने अपने-अपने मंडलों के बूथ केंद्रों पर जाकर सेल्फी अभियान कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया |