भाजपा की बैठक में कोरोना से जन जागृति लाने पर हुई चर्चा

मण्डल अध्यक्षों सहित पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र यादव भी हुए शामिल।



अशोकनगर:(जनकल्याण मेल)। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जन जागृति लाने पर चर्चा हुई मंगलवार को रघुवंशी गली स्थित भाजपा कार्यालय पर मुंगावली विधानसभा क्षेत्र  की औपचरिक बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैठक में मुंगावली विधानसभा के चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं मुंगावली के पूर्व विधायक  बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे। सहज व औपचारिक बैठक में जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने चारों मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह यादव से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों जिले के ईसागढ़ मंडल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और महिला की उपचार के दौरान  भोपाल में मृत्यु हो गई है। कोरोना महामारी की चपेट में अब जिले का कोई और व्यक्ति ना आ पाए इसके लिए हम सभी को पूरी विधानसभा में जन जागरण अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से, फोन के माध्यम से और सोशल डिस्टेंस बनाकर चलाना है।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान हम पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम, समाज सेवी संगठन के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। सहज मुलाकात में


मुंगावली  मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल, सेहराई मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, पिपरई  मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह कटारिया, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष  कलेक्टर सिंह गुर्जर उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी ने मंडल अध्यक्षों का परिचय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक  बृजेंद्र यादव से कराया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन से  जनमानस को आ रही परेशानियों के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें जिलाध्यक्ष ने दिशा निर्देश दिए कि हम अपने-अपने स्तर पर एवं संगठन के आदेशनुसार आम जनों को  राहत पंहुचा सकते हैं।a