बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। खराब तबीयत होने के वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने दी थी। इसके बाद आज महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि अब ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने अपने एक बेहतरीन कलाकार इरफान खान को खो दिया था। ऋषि कपूर की मौत की खबर सुनते ही सभी ने एक के बाद एक उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।