राजस्थान के बिजौलिया से बामौर कलाँ पहुंची भागवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा


घर के आगे उकेरी रंगोली, नगर में गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा


बामौर कलाँ [ जनकल्याण मेल ] राजस्थान के बिजौलिया पार्श्वनाथ में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित होकर बामौर कलाँ पहुंची। हर्सरा रोड़ से गाजे बाजे डीजे के साथ शोभायात्रा निकली।


                 समाजजनों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आगे रंगोली उकेरी एवं भागवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा की आरती भक्ति भी की। उल्लेखनीय है कि मुनि पुंगव 108 सुधासागर महाराज के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ की ज्ञान कल्याण स्थली एवं अतिशय क्षेत्र राजस्थान के बिजौलिया पार्श्वनाथ में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित होकर बामौर कलाँ पहुंची पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का रविवार को नगर में आगमन हुआ था। रात में आरती आयोजन किया गया।