मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का उत्तरप्रदेश के ललितपुर स्टेशन पर किया भव्य स्वागत


सुनील चौबे बुढ़बार


ललितपुर - हाल में ही मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर खजुराहो से सांसद बीडी शर्मा की राष्ट्रीय नेतृत्व ने नियुक्ति की है आज उनकी मध्यप्रदेश में भव्य ताजपोशी की तैयारी है ।
आज सुबह-सुबह रामराजा सरकार ओरछा में दर्शन कर आशीर्वाद लेकर बे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अध्यक्ष पद पर आसीन होंगे।
मध्य प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक और बीडी शर्मा के छोटे भाई जैसे विशाल राजोरिया जिनका ललितपुर से आत्मीय रिश्ता है।
उनकी सूचना पर ललितपुर भारतीय जनता पार्टी के सभी कद्दावर नेता शताब्दी एक्सप्रेस पर उनका स्वागत करने पहुंचे ।
गाड़ी रुकते ही प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया ।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे चंद्रशेखर पंथ विधायक प्रतिनिधि डॉ दीपक चौबे बब्बू राजा बुंदेला जिले के प्रख्यात सी ए संजीव जैन मुक्ति संस्था के अध्यक्ष अज्जू बाबा गौरव गौतम दिनेश गोस्वामी बब्बू राजा बुंदेला सेलू जैन पार्षद पवन तिवारी टेंनगा अनमोल पाठक अनुज शर्मा आशीष सैनी मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु अवतार राजेश तिवारी देलवारा अमरदीप अमर सिंह लोकेंद्र सिंह दीपक पाराशर इंद्रेश तिवारी रुद्र संतोष नायक राजीव हुंडैत आदि रहे मौजूद।