डीजल चोरी के तीन आरोपियों सहित चार पहिया वाहन पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर/ जिले के थाना कोतमा क्षेत्र में संचालित जयमाता दी कंस्ट्रक्सन कंपनी कैंप जोगीटोला से 350 लीटर डीजल अनुमानित कीमत 27 हजार रूपए का चोरी करने वाले  तीन आरोपियों जिनमें रोहिणी लोनी पिता अयोध्या लोनी, राजेश कुमार पटेल पिता छोटलाल पटेल निवासी पुस्करी जिला सीधी एवं अशोक केवट पिता परशुराम केवट निवासी चोलना को पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 350 लीटर डीजल एवं एक बिना नंबर की चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की 21 फरवरी को जयमाता दी कंस्ट्रक्सन कंपनी कैप के सुपरवाईजर आंनद कुमार सिंह पिता रामजी सिंह ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई की 20 फरवरी की दरम्यिानी रात कंपनी कैंप में खड़ी पोकलेन एवं जेसीबी मशीन की डीजल टैंक को तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 350 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया है। जहां पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध क्र.68/20 धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की विवेचना में जुट गई। जहां अज्ञात आरोपियों को पकडऩे के लिए थाना प्रभारी आर.के. बैस ने पुलिस टीम गठित की गई। मामले की विवेचना एवं मुखबिर की सूचना पर रोहिणी लोनी, राजेश कुमार पटेल को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया, पुलिस की सख्ती के साथ पूछताछ पर 7 अन्य के साथ मिलकर डीजल चोरी करना स्वीकार किया गया।डीजल चोरी करते समय 2 चार पहिया वाहन का उपयोग किया गया था तथा आरोपियों ने चोरी का डीजल ग्राम चोलना निवासी अशोक केवट द्वारा खरीदना बताया गया,जिसके बाद पुलिस ने अशोक केवट को भी गिरफ्तार करते हुए तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं कार्यवाही में आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि अरविंद दुबे,आरक्षक रजनीश तिवारी, कृपाल सिंह,भानूप्रताप शामिल रहे।मामले में पुलिस 7 अन्य आरोपियों की पतसाजी में जुटी हुई है।