अशोकनगर:(जनकल्याण मेल) बालिका दिवस 24 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्थानीय संजय स्टेडियम में एक भव्य आयोजन किया जिसमें कलेक्टर मंजू शर्मा ने क्यों कहा, महिलाओं के हाथ में सैंडल होना चाहिए ?
मैं कलेक्टर के पद पर हूं, मेरे लिए कई बार वरिष्ठ लोगों ने कुछ कहा...छोटे लोगों ने कुछ कहा...लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में अशोकनगर कलेक्टर मंजू शर्मा ने लड़कियो और महिलाओं को मानसिक तौर पर मजबूत रहने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन चक्र की धुरी हैं, हम स्त्रियों के बिना किसी भी समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं.
कलेक्टर मंजू शर्मा ने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा, ‘अपने आपको कमजोर मत समझो. हमारा समाज पुरुष प्रधान है, यहां कुछ अच्छे तो कुछ बुरे लोग भी होते हैं. जो लोग महिलाओं के बारे में गंदा सोच और बोल रहे हैं, अगर उनके सामने अपनी खुद बच्चियां भी आ जाएंगी तो उनकी भावनाएं गंदी ही रहेंगी. वो पिता, बेटे और बुजुर्ग सभी रूपों में गंदे ही होंगे।
‘ये उन लोगों के खुद के विकार हैं। इसमें हम लोगों की कोई कमी नहीं है। हमें आगे बढ़ते रहना है. ऐसे गंदे लोगों से जब कोई काम नहीं हो पाता तो वो महिलाओं को बुरा बोलते है।
अशोकनगर विधायक जसपाल सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि देश का मान, सम्मान तथा गौरव बढाती हैं बेटियां। आज ही के दिन हमारे देश की बेटी स्व.श्रीमति इंदिर गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने देश की आजादी के लिए 11 वर्ष की उम्र से ही स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग लिया। इस आशय के विचार अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा शुक्रवार को संजय स्टेडियम अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र भारद्वाज, पार्षद सोनू सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जयंत वर्मा, सहायक संचालक सुश्री आंकाक्षा तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक बी एस गुप्ता, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी तथा बडी संख्या में बालिकाएं उपस्थित थी। विधायक जज्जी ने कहा कि समाज को बेटे एवं बेटियों में फर्क नही करना चाहिए। बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा को बढा रही है। हम सभी को सोच बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी ने ताकतवर बनकर पड़ोसी देशों को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। बेटियां प्रेरणा लेकर आगे बढें।