लगातार 20 दिनों से घर घर जाकर, संगोष्ठिओं के माध्यम से दे रहे हैं समझाइश।
अशोकनगर। भाजपा वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर जिलेभर में मंडलों द्वारा केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय में घर-घर जाकर आम नागरिकों को जानकारी देने के संबंध में पिछली 1 जनवरी से 20 जनवरी तक चलाए अभियान के दौरान जिले में भाजपा का राजपुर मंडल सबसे अधिक सक्रिय रहा जहां मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश यादव द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर घर जाकर पर्चे बांटे गए एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को जानकारी दी इसके अलावा मंडल अध्यक्ष ने जिले से संगठन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर एवं जिला स्तरीय नेताओं का राजपुर मंडल में भ्रमण कराकर संगोष्ठियां करवाईं गईं एवं हाट- बाजारों सहित घर घर जाकर जनसंपर्क भी किया। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष द्वारा लोगों से अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर कराए गए एवं मिस कॉल भी करवाई गई इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को अभियान के अंतिम दिवस मंडल अध्यक्ष एवं उनके कार्यकर्ताओं ने बिल के समर्थन में जमकर प्रचार किया। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में सबसे अधिक सक्रियता रायपुर मंडल की नजर आई जहां पर अध्यक्ष द्वारा प्रदेश से मिले कार्यक्रम को लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास किया।