ब्राह्मण रत्न शिरोमणी से सम्मानित हुए पंडित प्रहलाद किशोर मिश्रा


इंदौर -  विश्व ब्राह्मण संघ एवं सर्व ब्राह्मण समाज,खण्डवा के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष पं प्रहलाद किशोर मिश्रा को "ब्राह्मण रत्न शिरोमणी" से सम्मानित किया गया,कार्यक्रम सयोंजक मंडल के पं दिनेश गुरु जी ने आदरणीय मिश्रा जी द्वारा पिछले तीस वर्षों में किये गए समाजसेवा के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजक द्वय पं योगेंद्र महंत एवं पं देवेंद्र शास्त्री द्वारा जिझौतिया ब्राह्मण पारिवारिक मित्रमंडल के पदाधिकारी पं रमेश लिटौरिया,पं लखन तिवारी कक्का, पं हरिनारायण शास्त्री, पं जगदीश बिदुआ, पं दिनेश पुरोहित, पं रमेश रिछारिया, पं जीतू मिश्रा एवं पवन पंडित जी का भी सम्मान किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देश-विदेश से पधारे ब्राह्मण परिवारों ने भाग लिया।