भू माफिया हुए भूमिगत इंदौर में मचा हड़कंप

   


इंदौर के गुंडे बदमाश और भू माफियाओं की सूची बनी



इंदौर  - प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने 30 से ज्यादा माफियाओं की सूची तैयार की है। शुक्रवार को संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के आधार पर बनी सूची संभागायुक्त को सौंपी। इनमें सोसायटी बनाकर जमीनों की हेरफेर करने वाले, वैध-अवैध कॉलोनी काटकर धोखा देने वाले, शासकीय जमीन पर कब्जा करने वाले और निजी जमीनें हड़पने वाले लोग शामिल हैं।


10 साल के केस, शिकायतों के आधार पर बनी इस सूची में प्रशासन अब कोर्ट के आदेशों की स्थिति और विधिक सलाह ले रहा है। उसके बाद कार्रवाई शुरू होगी।


एंटी माफिया शिकायत सेल : इसी क्रम में एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने एंटी माफिया शिकायत सेल बनाया है, जिसमें 7049124444 पर कोई भी शिकायत कर सकता है । संपत्ति, अवैध वसूली, सरकारी जमीन पर कब्जे जैसे मामलों में शिकायत की जा सकती है।


शुरुआत... भू-माफिया अफसर पटेल की कॉलोनी पर चला बुलडोजर


फ्री हैंड मिलने के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को भू-माफिया अफसर पटेल द्वारा एमआर-9 पर आशा नगर और जुग्गन नगर के बीच साढ़े चार एकड़ जमीन पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी के 18 मकान ढहा दिए। इस दौरान सीलिंग की जमीन पर बने एक कारखाने को भी गिरा दिया। पुलिस ने पटेल को गिरफ्तार भी कर लिया। निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया, अगली कार्रवाई भूमाफिया प्रदीप शुक्ला की कॉलोनी पर होगी


सूची में चंपू, चिराग, मद्दा जैसे नाम


 चंपू अजमेरा- कॉलोनी काटने में गड़बड़ी। 


 चिराग शाह- प्लॉट बेचने में हेराफेरी। 


 बब्बू और छब्बू- कई गंभीर प्रकरण दर्ज। 


 दीपक मद्दा- कई विवादित मामलों में नाम।


 राजू गाइड- लिस्टेड गुंडा, 30 अपराध। 


 बॉबी छाबड़ा- जमीन की हेराफेरी। 


 हेमंत यादव- अवैध वसूली व धमकाना।


 अरुण डागरिया- जमीन के घपले। 


 निखिल कोठारी- जीतू सोनी का साथी।


 ओम प्रकाश सलूजा- अवैध निर्माण।  


 विनोद कालरा- अवैध निर्माण किए। 


 मुख्तियार- कुख्यात गुंडा, कई अपराध। 


कलेक्टर ने बनाई हाईपॉवर कमेटी, ई-मेल आईडी भी जारी किया


कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने तीन हाईपॉवर कमेटी बनाई है। ये कमेटियां अवैध कॉलोनी, सहकारिता विवाद और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों की जानकारी जुटाएंगी। इसके लिए ईमेल आईडी op.cleanindore@gmail.com जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति इन गतिविधियों की जानकारी भेज सकता है