भोपाल - मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी एक बयान में बताया है कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जिस प्रकार मध्यप्रदेश के विकास को नये सिरे से परिभाषित कर वास्तविकता का धरातल प्रदान कर रहे है, जिससे भाजपा का जनाधार मप्र में निरंतर सिमटता जा रहा है।
कांग्रेस की झाबुआ में हुई जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हार से हताश भाजपा भ्रामक प्रचार के रोज नये हथकंडे अपनाती है। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्ययूटर अकाउंट पर इनफो प्रोफाईल अपडेट क्या किया कि निराश और ना उम्मीद भाजपा अफवाहों की जर्जर नाॅव पर उम्मीदों का किनारा तलाशने लगी।
श्री दुबे ने बताया कि सच्चाई यह है कि भाजपा की महाराष्ट्र में प्रजातंत्र को पराजित कर लोकतंत्र की लूट की कलाई आज देश की सर्वोच्च अदालत में खुलने वाली है। चूंकि भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस, राष्ट्रवादी कांगे्रस और शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में एक सामूहिक याचिका लगाकर महाराष्ट्र में भाजपा द्वारा संविधान को रौंदे जाने के प्रमाण दिये हैं। साथ ही 154 विधायकों के अलग-अलग शपथ पत्र प्रस्तुत कर भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। इसीलिए भाजपा देश का ध्यान महाराष्ट्र के मुद्दे से भटकाने हेतु माननीय सिंधिया के ट्वीटर अकाउंट को लेकर दुष्प्रचार कर रही है।
श्री दुबे ने कहा कि लगातार बेनकाब हो रही भाजपा इतनी भयग्रस्त है कि वो माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रोफाईल इनफो को आधार बनाकर निराधार भ्रामक प्रचार करने लगी है। इससे अधिक शर्मनाक बात तो यह है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने यहां तक भ्रम फैलाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मोदी से भी मिलने वाले हैं। भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री पद की संवैधानिक मर्यादाओं का भी ख्याल नहीं। क्या भाजपा नेता यह कहना चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी सत्ता की इसी जोड़-तोड़ में लगे रहते हैं?
श्री दुबे ने बताया कि हाल ही में चार दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया में कांगे्रस की समस्त इकाईयों, जिला, ब्लाक, मंडलम, सेक्टर, बूथ, महिला, भाराछासं., युवा कांग्रेस, आईटी सेल एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत कर कांगे्रस पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने का मूल मंत्र दिया। साथ ही आगामी समय में भी संगठनात्मक स्तर पर कांगे्रस पार्टी को दृढ़ता को अग्रणी भूमिका देने के लिए वे कार्यरत हैं।