झाबुआ में कांग्रेस सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग कर रही - राकेश सिंह

 


 भोपाल  -  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष            राकेश सिंह ने कहा कि कर्जमाफी जैसे संवेदनशील विषय पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। पहले भी कांग्रेस  शिवराज सिंह चौहान  के भाई को लेकर फर्जी दावे किए गए थे। एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी  भानू भूरिया को लेकर फर्जी दावा किया है। मैं कमलनाथ से पूंछना चाहता हूं कि पार्टी प्रत्याशी का फर्जी दस्तावेज के आधार पर कर्जमाफी बता रहे है लेकिन क्या पूरे झाबुआ में आदिवासी किसान नहीं मिले जिसके कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिखा सके। प्रदेश सरकार ने झाबुआ में सरकारी तंत्र पूरी तरह झोंक दिया है। सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग लगातार हो रहा है। मंत्रियों द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक ली जा रही है। बूथ जिताने के लिए टारगेट और धमकियां दी जा रही है और कहा जा रहा है कि चुनाव नहीं जीते तो उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस प्रदेश में प्रत्यक्ष चुनाव से डरकर अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराकर खरीद फरोख्त को बढावा देकर सत्ता में आना चाहती है। प्रदेश की जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।