विदिशा। महाराजा श्री अग्रसेन की 5143वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज विदिशा द्वारा एक सप्ताह के विभिन्न सेवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज 22 सितंबर रविवार को अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट माधगवंज में दोपहर 12 बजे से अग्रवाज समाज का उद्भव व उसका हमारे देश की उन्नति में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता, दोपहर 1 बजे से नन्हे बच्चों के लिए सरप्राईज गेम, दोपहर 1.30 बजे से पर्यावरण व आधुनिक जीवन शैली विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता, दोपहर 2.30 बजे से रस्सीकूद प्रतियोतिगता होगी। वहीं महिलाओं व युवतियों के लिए दोपहर 1.30 बजे वेजिटेबल सेंडविच बनाकर डेकोरेट करना तथा दोपहर 2 बजे से आटी से वंदनवार बनाना, आसन दौड प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
अग्रवाल समाज महिला मंडल की संयोजक डॉ. रीता गोयल ने बताया कि उक्त सभी प्रतियोगिताएं माधवगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट के प्रथम तल स्थित हॉल में होंगी तथा प्रतियोगिता में उपयोग होने वाली वस्तुएं प्रतियोगी को स्वयं लाना होंगी। महिला मंडल की संयोजक डॉ. रीता गोयल, रचना बंसल, अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल एवं सचिव विनय सिंघल आदि ने सभी अग्रवाल बंधुओं से कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील की है।