घंटानाद आंदोलन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेेंगेे भाजपाई


भोपाल ~ 11 सितंबर 2019 को, मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने एवं मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस भगाओ को लेकर,  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वीरानी , सांसद, महापौर,  विधायक गण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी के विशेष उपस्थिति में हजारों कार्यकर्त्ता प्रातः 11:00 बजे प्रदेशव्यापी घंटानाद आंदोलन के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे ।प्रातः 10:45 बजे कोहेफिजा थाने के पास प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, सांसद, महापौर, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडलों के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के  पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकत्रित होकर घंटा, घड़ियाल, शंख, मंजीरे, थाली बजाकर कलेक्टर कार्यालय तक जाएंगे एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे ।