मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण 

थ          


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।


                स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।


                इस अवसर पर वरिष्ठ नेता  रघुनंदन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह,  राजेन्द्रसिह राजपूत, तपन भौमिक, जिला अध्यक्ष विकास विरानी, अनिल सप्रे, अंशुल तिवारी, अशोक सैनी, अशोक चौहान,, बृजेश रावत, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत, भगत सिंह कुशवाह, रामप्रकाश वंशकार, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती पुष्पा राय, श्रीमती सविता यादव,  कौशल्या रजक सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे