भोपाल. जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित लव-कुश जन्मोत्सव शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा कर्फ्यू वाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुईं महाकाल मंदिर धर्म कांटा छोला रोड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में लव-कुश भगवान की झांकी, बैंड, अखाड़ा, चलित झांकियां, घोड़े बग्गी और नाचने वाले घोड़े मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।
कार्यक्रम में विधायक विश्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, आलोक संजर, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, संगठन अध्यक्ष प्रेम नारायण कुशवाहा , प्रांतीय अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, राजू कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, प्रशांत पटेल, हंसराज, श्री विनोद, जगदीश एवं कुशवाहा समाज के समस्त गण उपस्थित रहे।