चंद्रयान-2 की सफलता में प्रदेश के दो युवाओं के योगदान से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा ~ कमल नाथ


हिमांशु शुक्ल मंदसौर सुश्री मेघा भट्ट कटनी ने बढ़ाया म. प्र  का सम्मान 
भोपाल = मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि चंद्रयान-2 की सफलता में मध्यप्रदेश के दो युवाओं के जुड़ने से प्रदेश का गौरव बढ़ा है।


मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मंदसौर के  हिमांशु शुक्ला और कटनी की सुश्री मेघा भट्ट ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण में योगदान दिया है। इससे देश गौरवान्वित हुआ है और प्रदेश की शान पूरे देश में बढ़ी है।


मुख्यमंत्री ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और विशेषकर श्री हिमांशु शुक्ला और सुश्री मेघा भट्ट को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।