भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा संपन्न


देवास। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र 12 के अध्यक्ष वीर डॉ प्रमोद जैन देवास ने बताया कि जैन एकता के लिये संपूर्ण भारत वर्ष मेें 1350 शाखाओं के साथ पूरे देश में प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत भारतीय जैन मिलन की सत्र 19-20 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक इंदौर में संपन्न हुई।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, समारोह गौरव वीर डी सुरेन्द्र हेगडे राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वीर विजय जैन, राष्ट्रीय कार्य.अध्यक्ष मध्यक्षेत्र वीर महेन्द्र जैन टोंग्या, राष्ट्रीय महामंत्री वीर नरेशचंद्र जैन (संगठन), वीर नरेन्द्र जैन राजकमल (प्रशासन), वीर विजयकुमार जैन पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी प्रदीप जैन कासलीवाल संरक्षक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप , अशोक कुमार जैन बडजात्या राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगम्बर जैन महासमिति के आतिथ्य में संपन्न हुई ।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर डॉ. प्रमोद जैन, मंत्री वीर नरेशजैन, स्वागताध्यक्ष वीर सरदारमल जैन, मुख्य संयोजक वीर सुनील जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महावीर वंदना एवं मिलन गीत की प्रस्तुति जैन मिलन देवास के वीर अनिल जैन एवं वीरांगना स्वर्णलता जैन की टीम ने दी। भगवान के चित्र का अनावरण वीर विनोद जैन परिवार नरवर एवं दीप प्रज्ज्वलन वीरांगना डॉ. ममता भंडारी परिवार गंजबासौदा ने किया।
अतिथियों ने अपने सम्बोधन में वर्तमान समय को देखते हुए सामाजिक राजनीतिक दृष्टिकोण से भी जैन समाज की विभिन्न आमनाओं, मतावलम्बियों के एक होने पर बल दिया। अतिथियों ने कहा कि सबसे अधिक शिक्षित, संपन्न व्यापार एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जैन समाज आज एकजुट नहीं होने के कारण सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान खोती जा रही है। हम लोग अपने नाम के साथ जैन की जगह उपनाम लगाने लगे है। इससे भी समाज में पहचान का संकट उत्पन्न हो रहा है।
समारोह गौरव धर्माधिकारी, वीर सुरेन्द्र कुमार हेगडे ने समाज की प्रगति के लिये आगामी 100 वर्षो की कार्ययोजना एवं विजन के साथ कार्य करने पर बल दिया। श्री हेगड़े ने कहा कि हमने अभी तक मंदिर, स्थानकों पर बहुत खर्च कर लिया है अब जरूरत है हमें शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की, छात्रों को मार्ग दर्शन एवं अन्य बेेहतर सुविधाएं प्रदान करने की है। कार्यक्रम में उपस्थित वीरांगना अनीता हेगड़े, राष्ट्रीय महिला चेयरमेन वीरांगना सुवीणा जैन रईस, सह चेयर पर्सन वीरांगना कमलेश जैन राजकमल एवं पूर्व चेयरपर्सन वीरांगना सुनीता जैन का स्वागत एवं सम्मान वीरांगना आशा जैन, मंदाकिनी जैन ने किया।
इस अवसर पर मिलन परिवर को विस्तार देते हुए जैन मिलन चंदा प्रभु इंदौर, महिला मिलन त्रिशला इंदौर एवं जैन मिलन शाखा उज्जैन का गठन किया गया।
कार्यक्रम को लगभग 350 राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पदाधिकारी मालवा क्षेत्र की शाखाओं के सदस्य एवं इंदौर शहर के जैन समाज के गणमान्य नागरिकों का सानिध्य प्राप्त हुआ।जैन समाज को गौरवांवित करने वाले आई.ए.एस. में चयनित राहुल जैन सुपुत्र सुदर्शन जैन एवं राहुल जैन सुपुत्र रविन्द्र जैन के साथ ही एडीएम इंदौर पवन जैन, इंदु जैन संयुक्त उपायुक्त जी.एस. टी, सुबोध जैन प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय इंदौर , अरविंद जैन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश , कार्यक्रम में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति प्रदान करने वाली नन्ही नृत्यांगना स्वर्ण पदक से सम्मानित सर्माष्ट जैन को जैन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र की शाखाओं से वीर सरदारमल जैन, स्वयं भू कुमार जैन, वीर सुनील जैन, वीर संजीव जैन, वीर अजीत जैन, वीर धर्मेश जैन, वीर राजीव जैन निराला, वीर आशीष जैन, वीर राजेन्द्र जैन, वीर धर्मेन्द्र जैन, वीर कैलाश चंद जैन बाँझल, वीर मुकेश जैन बांझल, वीर राकेश जैन टाटा, वीर प्रवीण गंगवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्वालियर, वीर सुनील जैन धन्नु, वीर आर.सी. जैन, वीर डॉ. प्रकाश जैन का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विनय जैन एवं राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर महेन्द्र जैन कडेसरा ने किया तथा आभार क्षेत्रीय मंत्री वीर नरेन्द्र जैन ने किया।
कार्यक्रम के अगले दिन बाहर से पधारे सभी पदाधिकारियों द्वारा इंदौर के प्रसिद्ध कांच मंदिर, गोम्मटगिरी, नवग्रह जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र वनेडियाजी,अतिशय क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि उज्जैन, अतिशय क्षेत्र जयसिंह पुरा उज्जैन एवं ज्योर्तिलिंग महाकाल उज्जैन के दर्शनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।