भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की बैठक आज


भोपाल। पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ के संबंध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में 01 अगस्त को रखी गई है।


                सदस्यता अभियान के काम में तेजी लाने व सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ को लेकर प्रदेश कार्यालय में 01 अगस्त, गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक सुबह 11.00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों, विभागों तथा प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक, सभी संभागीय संगठन मंत्री एवं पार्टी के सभी विधायक भाग लेंगे।


पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यशाला एवं संभागीय बैठक 3 अगस्त को


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सोशल मीडिया कार्यशाला एवं संभागीय बैठक 3 अगस्त को आयोजित की जा रही है। बैठक और कार्यशाला प्रदेश कार्यालय में ही आयोजित की जायेगी।


                भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  भगत सिंह कुशवाह के निर्देश पर मोर्चा की सोशल मीडिया कार्यशाला 3 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे से प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  भगतसिंह कुशवाहा एवं आईटी विभाग के संयोजक शिवराजसिंह डाबी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रतिनिधियों का मार्ग दर्शन करेंगे। इसके उपरांत 3 अगस्त को ही दोपहर 2.00 बजे से मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में भोपाल संभाग के पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।